छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का हस्ताक्षर अभियान:रायपुर में छात्र-युवाओं से लिए जाएंगे हस्ताक्षर, कलेक्टर के माध्यम से सौंपा जाएगा ज्ञापन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  रायपुर  NEET परीक्षा लीक और छात्रों के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ के विरोध में रायपुर जिला NSUI ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों से समर्थन जुटाया जा रहा है।

NSUI के पदाधिकारियों ने बताया कि, यह अभियान 23 और 24 जून को रायपुर शहर के कई स्थानों पर चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के समर्थन में हस्ताक्षर लिए जाएंगे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

अभियान से जुड़ने की करेंगे अपील

अभियान के पहले दिन सोमवार शाम 6 बजे मरीन ड्राइव स्थित तेलीबांधा तालाब और कटोरा तालाब में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान NSUI कार्यकर्ता लोगों को मामले की जानकारी देते हुए अभियान से जुड़ने की अपील करेंगे।

संगठन ने कहा कि, अभियान पूरा होने के बाद एकत्रित हस्ताक्षरों को सैकड़ों छात्र-युवाओं के साथ कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। साथ ही NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button