रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू ट्रेनें होंगी मर्ज:8 जून से रायपुर से गोंदिया तक एक ही ट्रेन में मिलेगा सीधा सफर, बचेगा समय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेनों को मर्ज करने का फैसला किया है।
8 जून 2026 से गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू को मिलाकर गाड़ी संख्या 68723 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार इस बदलाव से यात्रियों को ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और रायपुर से गोंदिया तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ सहित बीच के स्टेशनों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
रायपुर से शाम 7 बजे रवाना होगी ट्रेन
नई व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 68723 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से शाम 7 बजे रवाना होगी। ट्रेन सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, देवबलोदा चरोदा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर, दुर्ग, रसमड़ा, मुड़ीपार, परमालकसा, राजनांदगांव, बाकल, मुसरा, जटकन्हार और डोंगरगढ़ होते हुए महाराष्ट्र के कई स्टेशनों से गुजरकर रात 11:15 बजे गोंदिया पहुंचेगी।



