छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

हाथ में झाड़ू की पोटली लेकर लग्जरी बस में सफर, पुलिस को शक हुआ तो तलाशी ली, 2 करोड़ का माल बरामद, कटनी में होनी थी सप्लाई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बस से करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत मार्केट में 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लग्जरी बस में कुछ यात्री सफर कर रहे थे। सभी के हाथों में कपड़ों की गठरियां थीं जिसमें झाड़ू रखे हुए थे। इसी के बीच सभी ने गांजा छिपाकर रखा था।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरगुजा पासिंग बस के जरिए झाड़ू की आड़ में गांजा मध्य प्रदेश के कटनी जिले भेजा जाना था। लग्जरी बस में बस में झाड़ू बेचने वाले महिला और पुरुष को देखकर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बस को खड़ी करवाकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देख सभी लोग मौके से फरार हो गए।

बस ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने बस ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को मिली थी सूचना

मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से मध्य प्रदेश की जा रही एक बस में भारी मात्रा में गांजे की सप्लाई हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने सिलफिली के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक बस को रुकवाया। जिसमें झाड़ू बेचने वाले सफर कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की।

  • लग्जरी बस में बैठकर हो रही थी गांजे की सप्लाई
  • पुलिस ने बस रोककर की चेकिंग
  • बस से 2 क्विंटल गांजा बरामद, 2 करोड़ का था माल
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए SDOP अभिषेक पैकरा ने बताया कि पुलिस को गांजा सप्लाई करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। हालांकि बस में सफर करने वाले फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क का जल्द ही खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button