अब ऑनलाइन बनेगा अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का मिलेगा सीधा लाभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्णय लिया है कि छात्रवृत्ति के लिए जरूरी प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।
शिक्षा विभाग के अनुरोध पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार स्तर पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर को सफलतापूर्वक लाइव कर दिया गया है
नई व्यवस्था के तहत अब लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया को जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र की तर्ज पर सरल बनाया गया है। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच या नगरीय निकाय के पार्षद तथा संबंधित पटवारी के हस्ताक्षरयुक्त अनुशंसा पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें और ऑनलाइन आवेदन के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थी समय पर छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकें।