छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आज रायपुर में कोतवाली समेत कई रास्ते रहेंगे बंद:दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रहेगा डायवर्जन, महिला-आरक्षण बिल पर BJP की आक्रोश रैली

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में आज भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में बीजेपी की रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। रैली में प्रदेशभर से करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इन मार्गों पर पड़ेगा असर

  • बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
  • श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा, सदानी चौक, सदर बाजार।
  • महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम।
  • कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम।
  • बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम।
  • कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक।
  • आकाशवाणी चौक (काली मंदिर) से नलघर चौक।
  • इन रास्तों का करें इस्तेमाल

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि, रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान तैनात रहेंगे, लेकिन लोगों को अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचना चाहिए। वैकल्पिक मार्ग से आए जाएं।

    • बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर।
    • कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग।
    • महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा।

    लोकसभा में नहीं पास हो सका बिल

    महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।

    महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध की रणनीति बनाई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रायपुर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button