रील का जानलेवा जुनून : मोबाइल छीनने पर पत्नी और बेटियों ने मिलकर ली पिता की जान!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मोबाइल पर ‘रील’ देखने के विवाद में एक परिवार ने अपने ही मुखिया की जान ले ली।रायपुर के डीडी नगर में रहने वाले वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की उनकी पत्नी और दो बेटियों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना की शुरुआत तब हुई जब वीरेन्द्र ने अपनी बेटियों को देर रात मोबाइल पर रील देखने से मना किया।विवाद बढ़ने पर पत्नी और बेटियों ने ईंट और डंडे से पीट-पीटकर वीरेन्द्र की हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए घर में फैला खून साफ किया और पुलिस को सूचना दी कि वीरेन्द्र की मौत बाथरूम में गिरने की वजह से हुई है। लगभग 7 महीनों तक यह मामला दबने के बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में सच सामने आया।मृतक के शरीर पर 7 गंभीर चोटोंके निशान पाए गए,चोटों की प्रकृति बाथरूम में गिरने जैसी नहीं, बल्कि हमले जैसी थी।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दीपा भारती गोस्वामी(पत्नी, 44 वर्ष),तनिया भारती गोस्वामी (बड़ी बेटी, 19 वर्ष) एक नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया है पुलिस ने अब तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



