छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, NH-30 पर दो कारों की भिड़ंत; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर होने से हुई।

एक कार में सवार सभी लोगों की गई जान
लोगों की माने तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। जबकि, दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाला पूरा परिवार कांकेर के उड़कुडा के रहने वाले थे। यह लोग चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा लौट रहे थे, तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी घटना हो गई।
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि, नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है।



