प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

ओंकारेश्वर दर्शन से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, चार घायल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठुकराना जोड़ पर एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार दो सगे भाई और उनकी पत्नियां थीं। सभी लोग झांसी के रहने वाले हैं, जो ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

वापसी के दौरान शाजापुर के ठुकराना जोड़ के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। डायल 112 टीम में हेड कांस्टेबल अशोक महंगिया एवं पायलट अंकित बरेठा शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button