जीके टीएमटी का CSR पहल: रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था को मिला सहयोग
जीके टीएमटी का CSR पहल: रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था को मिला सहयोग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर, छत्तीसगढ़। शहर में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए *जीके टीएमटी* ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत *रायपुर ट्रैफिक विभाग* को सहयोग प्रदान किया है।

इस पहल के तहत जीके टीएमटी द्वारा 50 ट्रैफिक बैरिकेड्स उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर 2 यूनिपोल्स भी स्थापित किए गए हैं। इस कार्य को रायपुर ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय में, डीएसपी गुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना और सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करना है। जीके टीएमटी की यह पहल न केवल नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, बल्कि समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।
जीके टीएमटी सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



