छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में आईपीएल का धमाका: विराट कोहली vs रोहित शर्मा का महामुकाबला, दो बड़े मैचों की मेजबानी तय

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के महाकुंभ का गवाह बनने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण में नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। मई में होने वाले इन मैचों में देश के दिग्गज क्रिकेट सितारे आमने-सामने होंगे, जिससे क्रिकेटप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

इस बार रायपुर के मैदान पर  विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे फ्लडलाइट में खेले जाएंगे।

मैचों के साथ रायपुर में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा भी देखने को मिलेगा। आरसीबी की टीम में विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार मैदान में उतरेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे।

मैचों की मेजबानी से पहले स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की सीटों को और अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई और बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाने की योजना है, जिससे हर पल को और भी रोमांचक तरीके से देखा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button