छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छतीसगढ़ में आवासीय स्कूलों पर उठे सवाल, सुकमा में 10वीं की छात्रा गर्भवती

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छतीसगढ़ के बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। बीजापुर जिले के छात्रावास में तीन छात्राओं के गर्भवती पाए जाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि सुकमा जिले से एक और घटना सामने आई है।

यहां एक आवासीय विद्यालय की कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा गर्भवती पाई गई है।

अचानक बेहोश होकर गिरी छात्रा

नौ मार्च को परीक्षा के दौरान छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुकमा रेफर किया गया, जहां उसकी गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित भी एक आवासीय विद्यालय का छात्र है।

गर्भपात की दवाओं का सेवन

आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने गर्भपात से संबंधित दवाओं का सेवन किया था, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ी। सुकमा जिले के कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button