खटिया खड़ी कार्यक्रम में अमित जोगी, 2004 में अजीत जोगी ने किया था कार्यक्रम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोरबा में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए संघर्ष करने बालको आए जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी औपचारिकता पूरी कर गए। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनका आंदोलन सफल रहा है। बहु प्रचारित खटिया आंदोलन के सूत्रधार जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी बालको परसाभाटा में उन्होंने गेट के सामने टेंट लगाया। मजदूरों की व्यथा का उन्होंने उल्लेख किया फिर जो लोग भी वहां मौजूद थे उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया पुलिस ने रोका थोड़ी देर तक खींचातानी चलती रही।
अमित जोगी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके पिताजी ने 2004 में बालकों में जो आंदोलन किया था उसी की तर्ज पर उन्होंने भी मजदूरों के हक में संघर्ष किया। अमित जोगी ने बताया कि उनका खटिया खड़ी आंदोलन सफल रहा है । उनकी तीन मांगे प्रबंधन ने स्वीकार कर ली है। अमित जोगी ने बताया कि इस आंदोलन में मजदूरों को आने के लिए रोका गया जहां आदेश जारी किया कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होगा उन्हें काम से और सुविधाओं से वंचित किया जायेगा ऐसे में खुद वह बालकों के यूनिफॉर्म पहनकर जाएगा और आंदोलन करेगा।
कुछ घंटे में ही खटिया खड़ी आंदोलन का समापन हो जाने पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। कुछ अमित जोगी के पक्ष में तो कुछ बालको प्रबंधन के पक्ष में अपनी राय देते नजर आए। बहरहाल बड़ी कुशलता के साथ खटिया खड़ी आंदोलन को संपन्न कर और करवा लिया गया।



