छत्तीसगढ़: दुर्ग-रायपुर मार्ग पर कुम्हारी फ्लाईओवर 10 से 18 मार्च तक रहेगा बंद, डायवर्ट होगा ट्रैफिक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुर्ग नेशनल हाईवे 53 में बने फ्लाई ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते ब्रिज को 9 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 9 दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फ्लाईओवर आज यानी 10 मार्च से 18 मार्च तक बंद रहेगा। फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ मरम्मत कार्य किया जाएगा
दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग के कुम्हारी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस रूट डायवर्जन भी किया गया। वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही रास्ते की जानकारी मिल पाएगी।



