छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महिला कांग्रेस का एपस्टीन फाइल को लेकर हरदीप पुरी के खिलाफ प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगदलपुर में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एपस्टिन फाइल में उनका नाम उजागर होने के विरोध में किया गया। विरोध का नेतृत्व महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद भी थीं।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना और प्रदेश सचिव सायमा अशरफ भी उपस्थित रहीं। मंडल अध्यक्ष ललिता राव, जिला महामंत्री सुषमा सुता और ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत कौर ने भी भाग लिया। नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

 

 

Related Articles

Back to top button