गौमाता के पेट से 42 किलो प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ को 2 घंटे के आपरेशन से बाहर निकाला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विकासखंड पिथौरा जिला महासमुंद अंतर्गत स्थित गोविंद कमला गौशाला रानी सागर पर पिथौरा में एक गौ माता जिसे लगभग खाना-पीना पिछले कुछ दिनों से बंद कर दिया था गौशाला की सूचना पर शासकीय पशु चिकित्सालय पिथौरा में पदस्थ प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ डी एन पटेल द्वारा गाय का निरीक्षण करने पर पाया कि संभवत गाय द्वारा अधिक मात्रा में प्लास्टिक अथवा न पचने वाले अपशिष्ट पदार्थ का सेवन कर लिया गया है एवं वस्तु स्थिति को देखते हुए गाय में रूमिनोटामी पेट का ऑपरेशन करना उचित समझा पशु चिकित्सक डॉ डी एन पटेल एवं सहयोगी श्री गोपाल भाई सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ विपिन एवं श्री भेखु सिन्हा ( वेट एवं पैरावेट (MVU) एवं श्री राजूराम क्षत्रिय PAIW श्री विष्णु साहू पशु परिचारक की टीम द्वारा गाय के पेट का लगभग 2 घंटे ऑपरेशन कर लगभग 42 किलो ग्राम प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को पेट से बाहर निकाला गया ऑपरेशन सफल रहा और अब गौ माता पूरी तरह से कुशल एवं खतरे से बाहर हैं।पशु चिकित्सालय पिथौरा डॉ डीएन पटेल को आज इस नेक कार्य के लिए और गौमाता की जान बचाने के लिए गणमान्य नागरिकों के द्वारा धन्यवाद दिया । और गोविंद कमला गौशाला रानीसागर पारा के संचालक द्वारा पशु चिकित्सालय पिथौरा के सभी स्टाफ को आभार व्यक्त किया । साथ ही छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले गौसेवक paiw एवं मैत्री महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी ने डा पटेल सर और उनकी पूरी स्टाफ को बधाई दिया ।



