प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

इन चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की। वीडियो में दोनों ही युवतियां अपने पतियों के साथ दिख रही हैं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से लापता दो मुस्लिम युवतियों ने पांच दिन बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर शादी करने का दावा किया। इन चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की। वीडियो में दोनों ही युवतियां अपने पतियों के साथ दिख रही हैं। अपने मायके पक्ष से जान का खतरा बताकर नौगांव थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।

नौगांव थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम युवतियां घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थीं और लापता हो गई थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और लापता की खोज चल रही थी लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल बंद होने से लोकेशन नहीं मिली। इससे घर के परिवार और समाज के लोग चिंतित थे।

Related Articles

Back to top button