प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत बड़ी सफलता… 6 लाख की स्मैक के साथ MP में तीन तस्कर गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरसिंहपुर। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस ने “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डा. ऋतिकेश मीणा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने 62 ग्राम स्मैक जब्त कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में एसपी डा. मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कपूरी नहर के कच्चे रास्ते के पास एक बाहरी व्यक्ति बड़ी मात्रा में स्मैक रखे हुए है और ग्राहक की तलाश में है

पूछताछ में खुले अन्य साथियों के नाम

सूचना पर कोतवाली की विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भगवान सिंह तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 36 ग्राम स्मैक बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी बनवारी तंवर और रामलाल तंवर के बारे में जानकारी दी।

राजगढ़ के तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शहर के ही दूसरे ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। बनवारी तंवर के कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जब्त की गई। इस प्रकार कुल 62 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। दो अन्य आरोपित भी बेदर निवासी बताए गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 (बी) एवं 29 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया

सायबर सेल की भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उप निरीक्षक मुस्ताक खान, सहायक उपनिरीक्षक रमेश निवारे, आरक्षक राहुल दुबे, अनुराग दुबे, अभय तिवारी, नीलू दुबे, कुलदीप साहू, श्रेय अवस्थी सहित सायबर सेल की कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपितों से उनके अन्य नेटवर्क और ग्राहकों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button