प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

शहर की प्यास बुझाने का दावा करने वाला नगर निगम खुद अपने ही पानी पर भरोसा करता नजर नहीं आ रहा है

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। शहर की प्यास बुझाने का दावा करने वाला नगर निगम खुद अपने ही पानी पर भरोसा करता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी की लाखों आबादी को पेयजल सप्लाई करने वाला निगम प्रशासन अपने मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में पीने के लिए निजी वेंडर से बोतलबंद पानी मंगवा रहा है। इसके लिए हर महीने 40 से 45 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने ओम साईराम वाटर सप्लायर से अनुबंध किया है। हर माह करीब 1200 से 1500 पानी के कैंपर (प्रत्येक लगभग 20 लीटर) मंगाए जाते हैं। यह व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब निगम का जल कार्य विभाग शहर को सप्लाई होने वाले पानी को पूरी तरह शुद्ध और मानकों के अनुरूप बताता है।

Related Articles

Back to top button