प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

URMILA MATONDKAR BIRTHDAY : 52 साल की हुई एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, 6 साल की उम्र में किया डेब्यू, इस फिल्म से इंडस्ट्री में मिली पहचान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो हसीनाओं की कमी नहीं है। लेकिन 90 के दशक की एक्ट्रेस की बात ही कुछ और थी। उस समय की एक्ट्रेस की न तो खूबसूरती का कोई तोड़ था, ना ही एक्टिंग की। इस लिस्ट में वैसे तो कई सारे एक्ट्रेस्स के नाम शामिल है। लेकिन आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे है। जो 52 साल की होने के बावजूद काफी फिट और हॉट है। जी हां हम बात कर रहे है एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कि, जिन्होंने वैसे तो चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। लेकिन इंडस्ट्री में सफलता 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ से मिली। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की किस्मत बदल गई और रातो रात लाखों दिलों की धड़कन बन गई।

उर्मिला की पैदाइश मिडिल क्लास फैमिली में हुई

उर्मिला की पैदाइश वैसे तो मिडिल क्लास में हुई थी। लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम में अपनी किस्मत बदल ली। एक्ट्रेस वैसे तो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस है। लेकिन डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ अफेयर के चलते एक्ट्रेस की किस्मत फुट गई और उर्मिला अर्श से फर्श पर आ गई। हालांकि इसक बाद एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स ज्वाइन कर फिल्मों से दूरी बना ली।

कई फिल्मों में किया काम

उर्मिला ने 90 के दशक में वैसे तो कई फिल्मों में काम किया। जिसमे ‘एक हसीना थी’ ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘खूबसूरत’, सत्या, जुदाई, ‘रंगीला’ आदि उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। उर्मिला ने वैसे तो इंडस्ट्री के सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। लेकिन शादी 2016 में अपने से 9 साल छोटे बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से की। करीब 8 साल तक दोनों की शादी चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए। फ़िलहाल एक्ट्रेस अकेले जीवन बीता रही है।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की करियर की शुरुआत

उर्मिला का जन्म 4 फरवरी, 1974 को मुंबई में श्रीकांत और सुनीता मातोंडकर के घर हुआ। उर्मिला को बचपन से एक्टिंग का शौक था। इसी के चलते कॉलेज के साथ साथ एक्ट्रेस ने एक्टिंग शुरू की और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. एक्ट्रेस ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘कर्म’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उर्मिला को हीरोइन के तौर पर मलयालम फिल्म चाणक्यन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला। जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई।

Related Articles

Back to top button