ताजा खबरप्रमुख खबरें

रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान, सिरसा गेट और खुर्सीपार में बनेंगे ग्रेड सेपरेटर, ₹77 करोड़ मंजूर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर यातायात को निर्बाध और तेज बनाने के लिए सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की सक्रिय पहल के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related Articles

Back to top button