गर्लफ्रेंड को पहले डैम घुमाया फिर किया सेक्स, अगले दिन डैम में तैरती मिली लाश, पुलिस ने ऐसे खोला राज
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेमिका की हत्या की थी। प्रेमिका शादी के लिए प्रेशर बना रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले हत्या का मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड ने अपने प्रेमिका की पत्थर से सिर कुचलकर हत्याकर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को डैम में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पहले तो वह हत्या की बात से इंकार कर रहा था लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

डैम घुमाने ले गया था
मामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र है। लड़की की पहचान रूपा साहू के रूप में हुई है। उसका पास के ही गांव के रहने वाले आनंद वर्मा के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों के अफेयर की जानकारी परिजनों को थी। जानकारी के अनुसार, रूपा शादी की बात करने के लिए आनंद के घर गई थी। यहां से आनंद उसे बहला फुसलाकर डैम घुमाने लेकर गया।
सेक्स करने के बाद किया मर्डर
आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों 25 जनवरी शाम को बाइक से डैम घूमने गए थे। डैम घूमने के बाद दोनों ने सेक्स किया। सेक्स करने के बाद रूपा फिर से शादी के दबाव बनाने के लिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आनंद ने पत्थर से रुपा पर हमला कर दिया। जिससे रुपा बेहोश हो गई।
डैम में मिली थी लाश
उसके बाद उसने पत्थर से कई बार हमला किया। जिससे रुपा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसने लाश को पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया। 26 जनवरी को पुलिस को डैम में लाश तैरती मिली। पुलिस को थोड़ी दूरी पर ही एक बैग मिला जिसमें आधार कार्ड से रुपा की पहचान हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
जेल भेजा गया आरोपी
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रुपा और आनंद का अफेयर था। पुलिस ने आनंद को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पहले तो उसने पूरी घटना से इंकार किया उसके बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या की थी।



