प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
इंदौर-देवास रोड पर अर्जुन बड़ौद के सर्विस लेन की हालत खराब, कट रहे गाड़ियों के टायर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर। इंदौर-देवास रोड स्थित अर्जुन बड़ौद की सर्विस रोड की हालत खराब हो चुकी है। इंदौर से देवास की ओर जाने वाली सर्विस रोड के ऊंचे-नीचे होने से सड़क के तीखे किनारों से वाहन चालकों के टायरों में कट लगा रहे हैं। कई वाहन चालकों के टायर तक फट रहे हैं।

इनसे फिसलकर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एक बड़ा सवाल यह है कि इंदौर और देवास के बीच वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के बावजूद भी सही सड़क नहीं मिल पा रही है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में बड़े ट्रालों और ट्रकों के निकलने से सर्विस रोड के पास की मिट्टी की सड़क नीचे धंस चुकी है।


