बलौदाबाजार में दर्जनों युवा क्रांतिकारी साथियों ने परमानंद जांगड़े के अगुवाई में ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

बलौदाबाजार संडी बंगला। एस सी विंग के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े एवं
बुधेचंद टंडन प्रदेश सचिव के अगुवाई में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधान सभा चुनाव 2028 की चुनावी तैयारी को लेकर अभी से जुट गई है। प्रदेश प्रभारी श्री संदीप पाठक सह प्रभारी श्री मुकेश अहलावत के नेतृत्व में प्रदेश में सशक्त संगठन के निर्माण को लेकर मजबूती से प्रदेश कमेटी संगठन निर्माण में जुट गई है। उसी कड़ी में एस.विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने बलौदा बाजार जिला के अंतर्गर्त संडी बंगला में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया इस गरिमामयी कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नये साथियों को पार्टी प्रवेश कराने अपने टीम के साथ स्वयं पहुँच कर पार्टी की सदस्यता दिलाया। और पार्टी के विचार धारा अरविंद केजरीवाल जी के नये भारत के निर्माण को लेकर अपना उद्बोधन दिया,बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया ने सभी पार्टी प्रवेश करने वाले साथियों का स्वागत किया और सबको पार्टी के विचार धारा के प्रचार प्रसार के लिए आह्वान किया।
पार्टी प्रवेश के कार्यकर्म में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल,प्रदेश अध्यक्ष एस.सी विंग परमानंद जांगड़े, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग इमरान खान , जिला अध्यक्ष रायपुर नवनीत सिंह नंदे, जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार भुवनेश्वर डहरिया, बुधेचंद टंडन प्रदेश सचिव एस सी विंग, सुरेन्द्र बिसेन प्रदेश सयुक्त सचिव, नरेंद्र ठाकुर जिला महासचिव,शिवशर्मा जिला कोषाध्यक्ष आदि पार्टी के सदस्यता ग्रहण कराने पहुंचे सदस्यता ग्रहण करने वाले क्रांतिकारी साथी भीमा बंजारे, दिनेश चेलक, मनीष ढीढ़ी, आकास बाँधे, कैलास कुर्रे,शंभु खुटे,आकाश टंडन,नरसिंग यादव,तामेश्वर मनहरे, मनराखन डहरिया, रवि चेलक, सुनेश्वर भारद्वाज, कमलेश बर्मन, देवा बंजारे,कृष्णा बाँधे,गौतम बंजारे आदि साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।



