प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

इंदौर के भागीरथपुरा में बोले राहुल गांधी- ये कैसे स्मार्ट सिटी जिसमें पीने का पानी ही नहीं, पीड़‍ित परिवारों से मिलकर दी एक-एक लाख रुपये की मदद

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इंदौर। भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजन से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Bhagirathpura) इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे बॉम्बे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले। उनके साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी मौजूद रहे। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से करीब 15 मिनट बात करने के बाद वे भागीरथपुरा बस्ती के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी भागीरथपुरा में सबसे पहले मृतक गीता बाई के घर में उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद वे जीवन माली के पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक-एक लाख रुपये के चेक भी दिए। इसके बाद वे गार्डन में करीब 25 पीड़‍ित परिवारों के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों को चेक दिए। इस दौरान एक बच्चे को गोद में उठाकर उसे खिलाया।

Related Articles

Back to top button