डोर टू कचरा कलेक्शन की व्यवस्था नहीं संभाल पा रहा नगर निगम प्रशासन-विजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग), आप
गाड़ी वाला आया कचरा उठा-स्वच्छता मिशन हड़ताल पर- यूजर चार्ज की राशि कहां गई,कर्मचारियों को तत्काल मिले वेतन-नवनीत नन्दे, रायपुर जिलाध्यक्ष, आप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर,14 जनवरी 2026। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा ने कहा कि डोर टू कचरा कलेक्शन की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से जनता त्रस्त हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नगरीय निकाय के कचरा उठाने वाले ड्राइवर कर्मचारी जो नगर में सुबह गाड़ी वाला आया, कचरा उठा के ध्वनि गूंजायमान करते थे, उनके वेतन का भुगतान न होने से वे आंदोलन पर रहे तथा दलदल सिवनी में एकत्र होकर धरना दिया। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। हालांकि उनका एक दिन का धरना प्रदर्शन था लेकिन उन्होंने तत्काल वेतन ना मिलने पर फिर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है जिस पर उनके वेतन की गारंटी नगर निगम प्रशासन नहीं दे पाया और अब तक उनका वेतन अप्राप्त है।
जिलाध्यक्ष नवनीत नन्दे ने बताया है कि नगर निगम छोटे से छोटे चिकित्सालय से 18,000/- रुपए प्रति माह यूजर चार्ज लेती है। चाय दुकान, पान दुकान, होटलों व घरों से यूजर चार्ज के रूप में करोड़ों रुपए वसूल करती है। यह राशि घोटाले में डूब गई है। इसी राशि से कचरा उठाने वाले वाहन चालकों को वेतन भुगतान होता था। वेतन की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हुआ। अंततः नव वर्ष में भूखे प्यासे परिवार का पालन पोषण न कर पाने वाली ऐसे सफाई कर्मचारी आंदोलन कर दलदल सिवनी में धरना प्रदर्शन किया जो दुर्भाग्य जनक है ।
प्रदेश अध्यक्ष( यूथ विंग) इमरान खान का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा जल्द ही वेतन प्राप्त नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देना चिंताजनक है जिससे रायपुर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी जिसके लिए रायपुर नगर निगम ही जिम्मेदार होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,देवलाल नरेटी, नंदन कुमार सिंह,एम एम हैदरी, अन्यतम शुक्ला, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, दुर्गा झा,अज़ीम खान, आरएस ठाकुर, संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, नरेंद्र ठाकुर, कलावती मार्को, मिथलेश साहू, सनोज दास आदि नेताओं ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए तत्काल मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्वच्छ भारत के सिपाहियों को तत्काल वेतन भुगतान किया जावे।


