छत्तीसगढ़
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, अयोध्या में बोले सीएम योगी- पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साल 2025 के अंतिम दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रामनगरी पहुंचे।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने षड्यंत्र के तहत अयोध्या को लहूलुहान किया और उसकी पहचान को आघात पहुंचाया।
500 वर्षों के बाद बना रामलला का भव्य मंदिर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर और उनका विराजमान होना हर सनातनी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि आज रामनगरी का यह दिव्य और भव्य स्वरूप देखकर मन अभिभूत हो उठता है।
अयोध्या ने राम आंदोलन के कई कठिन दौर देखे
सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अयोध्या ने राम आंदोलन के कई कठिन दौर देखे। अयोध्या का अर्थ ही ऐसा स्थान है, जहां कभी युद्ध नहीं हुआ, जहां कोई शत्रु टिक नहीं पाया। लेकिन कुछ लोगों ने सत्ता और मजहबी स्वार्थ के चलते इस पवित्र नगरी को संघर्ष और उपद्रव का केंद्र बना दिया।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब जय श्रीराम का उद्घोष करने पर लाठियां चलती थीं, जबकि आज लोग बिना भय के श्रद्धा से यह जयघोष करते हैं।


