प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

दरवाजे बंद कर कोर्ट ने सुनाई सजा, सीधे भेजा जेल, व्यापमं घोटाले में 12 ‘मुन्ना भाइयों’ को 5-5 साल की कैद

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर । व्यापमं घोटाले में 12 आरोपितों को इंदौर जिला न्यायालय ने दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। दूसरों की जगह मेडिकल परीक्षा देने पहुंचे इन मुन्नाभाइयों को इंदौर जिला न्यायालय ने 5-5 साल की सजा सुनाई है। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (सीबीआई) शुभ्रासिंह की कोर्ट ने इस मामले में निर्णय देते हुए टिप्पणी भी कि ये अपराध सिर्फ कानून के विरुद्ध ही नहीं है बल्कि योग्य छात्रों के भविष्य के साथ भी अन्याय करने वाला है। कोर्ट ने सभी आरोपितों को सश्रम कारावास के साथ 1-1 हजार का अर्थदंड भी सुनाया है। सजा पाने वाले ज्यादातर उच्चशिक्षित और मेडिकल पृष्ठभूमि से हैं।

 

Related Articles

Back to top button