उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर और हिलाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी राज्यों पर भी देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के साथ-साथ मध्य प्रेदश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई इलाकों में ठंड और घने कोहरे का असर और अधिक बढ़ने वाला है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। IMD की माने तो, आने वाले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। जिससे उन राज्यों में और अधिक ठंड पड़ेगी। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। उत्तर भारत में लोगों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों की माने, तो वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। वहीं दूसरा विक्षोभ 27 दिसंबर तक भारतीय आसमान के ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इसका सीधा असर मैदानी राज्यों पर पड़ेगा, इन इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी।
घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना
IMD की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में अति घना से घना कोहरा छाने की संभावना है। 24 से 25 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार के कई इलाकों में 25 दिसंबर से घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब आने वाले 4 से 5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
इसके सथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 28 दिसंबर तक कोहरा छाने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में 25 दिसंबर कोहरे का कहर जारी रहेगा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 24 दिसंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। यहां तक की उत्तर-पूर्वी भारत में भी 26 दिसंबर तक कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।



