भड़काऊ बयान केस में अमित बघेल का सरेंडर, थाने के बाहर समर्थकों का हंगामा तेज…..


रायपुर। अग्रवाल और सिंधी समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले आरोपी अमित बघेल ने शुक्रवार को देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था।
अमित बघेल के थाने पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक भी मौके पर जुट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।
पुलिस बघेल से आरोपों को लेकर पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल भड़काऊ वीडियो के बाद मामला गंभीर रूप से उभरा था।
फिलहाल गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई पर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि कानूनी प्रक्रिया जारी होने की जानकारी सामने आई है।



