केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर में दसवीं और 12वीं की रिक्त सीटों पर केंदीय कर्मचारियों के बच्चों के सीधे प्रवेश की तिथि 25 तक बढ़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इसकी सूचना समाचार पत्रों, विद्यालय के वेबसाइट और विद्यालय के सूचना पटल के माध्यम से पहले ही जारी की जा चुकी है।
अब अंतिम तिथि भी 25 जून तक बढ़ा दी गई है। खास बात यह है कि प्रवेश कि यह सुविधा केंद्र सरकार के कर्मचारी और केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए ही उपलब्ध है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1रायपुर के प्राचार्य श्री अशोक कुमार चंद्राकर ने बताया कि रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी या उनके अभिभावक सभी कार्यालय दिवस में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक विद्यालय में अपने पंजीयन आवेदन पत्र मांगे गए अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 25 जून को शाम 4:00 बजे तक विद्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2025-26 के निर्देशानुसार आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए ही प्रवेश दिए जाएंगे अतिरिक्त जानकारी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक के रायपुर के वेबसाइट और विद्यालय के सूचना पटल से भी प्राप्त की जा सकती है।



