प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

आचार्य किशोर कुणाल का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत…महावीर वात्सव अस्पताल में ली अंतिम सांस

सच तक इंडिया रायपुर पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बताया जा रहा है कि 74 साल के उम्र में महावीर वात्सव अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनकी मौत से सभी में दुख की लहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है उनका निधन

बता दें कि पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

जानिए उनके जीवन के बारे…

किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गाँव में हुई। फिर उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में इतिहास और संस्कृत का अध्ययन किया। 1970 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में अपने करियर के मध्य में उन्होंने मास्टर डिग्री के लिए भी अध्ययन किया। जिसे उन्होंने 1983 में प्राप्त किया। उनके शिक्षकों में इतिहासकार आरएस शर्मा और डीएन झा शामिल थे।

Related Articles

Back to top button