छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
IAS सुबोध सिंह की हो रही छत्तीसगढ़ वापसी, केंद्र से मिला एनओसी

सच तक इंडिया रायपुर। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह नए साल में छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं, केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने सुबोध सिंह की वापसी के लिए एनओसी दे दी है, उनकी वापसी के लिए राज्य सरकार ने ही निवेदन पत्र भेजा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबोध सिंह वर्ष 2019 के बाद केंद्रीय प्रतिनिधि पर गए थे, जहां वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ रहे हैं।
इनकी वापसी से राज्य शासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अफसर उपलब्ध हो जाएगा, हाल ही में अमित कटारिया भी केंद्रीय प्रतिनिधि प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं, उनकी पदस्थापना का इंतजार है। इससे पहले ऋचा शर्मा, सोनमणी वोरस और रोहित यादव भी नी भाजपा सरकार आने के बाद वापस लौटे हैं।



