पीएम मोदी 3254 करोड़ की 17 परियोजनाओं की सौगात देंगे काशीवासियों को: 15 का करेंगे लोकार्पण, दो का करेंगे शिलान्यास

सच तक इंडिया रायपुर वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले 20 अक्तूबर को काशीवासियों को 3254.03 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दो का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब छह बजे वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे। अफसरों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संभावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल पहुंचकर उसका शुभारंभ करेंगे। यहां निरीक्षण के अलावा कुछ लोगों से संवाद भी करेंगे।
इसके बाद सड़क मार्ग से ही संपूर्णानंद स्पोटर्स स्टेडियम सिगरा पहुंचेंगे और स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यहीं से अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शाम करीब छह बजे वह दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही छह अन्य जिलों को एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इसमें बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इनकी लागत 3041 करोड़ रुपये हैं। वहीं, रीवा एयरपोर्ट में नए टर्मिनल भवन का निर्माण, मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य और सरसावा एयरपोर्ट में ए सिविल एन्क्लेव का निर्माण परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनका निर्माण 255.18 करोड़ से होगा।
लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं नाम लागत (करोड़ रुपये में)
आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय – 90
स्पोटर्स कांपलेक्स, सिगरा का पुनर्विकास – 216.29
सारनाथ में पर्यटन पुनर्विकास कार्य – 90.20
सीपेट परिसर, करसड़ा में छात्रावास का निर्माण – 13.78
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोटर्स स्टेडियम, छात्रावास व पवेलियन का निर्माण – 12.99
शहर में 20 पार्कों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य – 7.85
आईटीआई चौकाघाट, आईटीआई करौंदी में हाईटेक लैब निर्माण – 7.08
सेंट्रल जेल, वाराणसी में बैरकों का निर्माण कार्य – 6.67
सीपेट परिसर, करसड़ा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निर्माण – 6.00
बाणासुर मंदिर, गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्य – 6.02
सेंट्रल जेल, 48 कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य – 5.16
टाउन हाल शापिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य – 2.51
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भरथरा में आवासीय भवनों का निर्माण – 2.16
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरईगांव का निर्माण कार्य – 1.93
ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे एक्टिविटी जोन, पार्किंग का निर्माण – 1.49


