छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

टाटा एस चारपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की टाटा एस वाहन कीमती 4,00,000 रूपये बरामद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सच तक इंडिया रायपुर :- इस प्रकार है कि दिनांक 25.09.2024 को प्रार्थी काशीराम गुप्ता निवासी एमआईजी डिलक्स कबीर नगर रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.09.2024 के संध्या 07.00 बजे वह अपने चारपहिया वाहन टाटा एस कमांक सीजी 04 एनएस 4368 मॉडल 2022 किमती 4,00,000 रू को काम करने के उपरांत गोंदवारा स्थित ओटू मॉल के पीछे खड़ी किया था, कि दिनांक 25.09.2024 को सुबह 06.00 बजे जाकर देखा तो चारपहिया वाहन टाटा एस कमांक सीजी 04 एनएस 4368 को जहां खड़ी किया था नही मिला, आसपास पता तलाश करने पर नही मिलने पर चारपहिया वाहन को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क. 769/2024 धारा 303(2),3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पम्प गोंदवारा के पास 02 व्यक्ति चारपहिया वाहन टाटा एस बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो अपना नाम रवि उर्फ भाउ कुम्भारे, महेश यादव बताया आरोपियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 24.09.2024 के रात्रि 12.30 बजे गोंदवारा स्थित ओटू मॉल पास से एक चारपहिया वाहन टाटा एस को चोरी करने एवं उसे दोनो मिलकर ओटू मॉल के पीछे खाली मैदान के झाड़ियो के अंदर छिपाकर रखने आरोपियों द्वारा चलकर बरामद करा देने कहने पर *चारपहिया वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एनएस 4368 मॉडल 2022 किमती 4,00,000 रू* आरोपियों के निशानदेही से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपीगण

01. रवि उर्फ भाउ कुम्भारे पिता स्व. माधव राव कुम्भारे उम्र-53 वर्ष निवासी बंजारी नगर वार्ड नम्बर 09 रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

02. महेश यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 23 वर्ष साकिन चूना भठ्ठी डबरापारा शिव मंदिर के पास थाना गंज रायपुर

Related Articles

Back to top button