छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी चौकी, विधानसभा थाना का औचक निरीक्षण

शांति समिति के सदस्यों से में सुरक्षा सावधानियां बरतनें और थानों को त्योहार पूर्व बदमाशों पर कार्यवाही तेज करने का दिया निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी चौकी और विधानसभा थाना का औचक निरीक्षण कर वहां पुलिस बल को ब्रीफ कर चर्चा किया गया। खरोरा में विजिट के दौरान वहां गणेशोत्सव के पूर्व बैठक के लिए आए शांति समिति के सदस्यों से भी चर्चा की गई और सभी सुरक्षा सावधानियां बरतनें को कहा। सभी जगह थानों में त्योहार पूर्व बदमाशों पर कार्यवाही तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध नशे की रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर दिया।




