छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

साय कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित कई प्रस्तावों को बैठक में मिलेगी मंजूरी

सच तक इंडिया रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सात अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगरीय निकाय चुनाव पर हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने तथा मतपत्र और मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति, खाद की उपलब्धता, और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, कैबिनेट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी चर्चा संभव है। किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button