छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी नहीं बढ़ सके आगे…..पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया, कई कार्यकर्ता चोटिल…..

सच तक इंडिया रायपुर . छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले। इस दौरान कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने 5 लेयर में बैरिकेडिंग की थी। हालांकि कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिकेड तोड़ने के दौरान मेयर ऐजाज ढेबर ने पुलिस से अभद्रता भी की। हालांकि प्रदर्शन में चोट लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल कार्यकर्ता और नेता विधानसभा तक नहीं पहुंच सके और पहली बैरिकेड के बाद लौट गए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी थी। इससे 15 हजार बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। वहीं, मंडीगेट-मोवा रोड को शाम 5 बजे तक बंद कर रूट डायवर्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button