छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

यातायात पुलिस रायपुर की पहल पर सिग्नल लगे चौक चौराहों पर किराया भंडार के सौजन्य से लगाया गया पंडाल

वाहन चालकों को गर्मी से मिली राहत

सच तक इंडिया रायपुर शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए एसएसपी रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वाहन चालकों को सिग्नल पर खड़े होने के दौरान धूप से बचाव हेतु सिग्नल लगे चौक पर पंडाल लगाने हेतु किराया भंडार संचालकों से चर्चा किया गया जिस पर रायपुर शहर के प्रमुख किराया भंडार संचालकों के द्वारा सकारात्मक पहल करते वह वाहन चालकों को धूप से बचाव हेतु रायपुर शहर के प्रमुख 5 चौक चौराहों निम्न किराया भंडारों के द्वारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

01. भारत किराया भंडार ( पारस जी ) के द्वारा तेलीबांधा चौक एवं तेलीबांधा थाना तिराहा।
02. शांति किराया भंडार (रानू जैन) के द्वारा पुलिस लाइन धमतरी गेट एवं
03. ⁠धीरेंद्र किराया भंडार ( हितेश जी ) के द्वारा जय स्तंभ चौक एवं बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सिग्नल प्वाइंटों पर पंडाल लगाया गया है ।
पंडाल लगने से चौक के सिग्नल पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों को कड़ी धूप से राहत मिली है, राहगीरों ने छाया उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस व किराया भंडार संचालकों का आभार व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button