मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे : कांग्रेस

सच तक इंडिया रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा की मोदी के संगत में विष्णु देव साय सीएम की कुर्सी बचाने 24 घंटा झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभा की है उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा नेताओं के पास मोदी की उपलब्धि की सूची नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के वादा पर भाजपा चर्चा करने से बचने के लिए कांग्रेस के पूर्व सरकारों पर फर्जी मनगढ़ंत घोटाला का आरोप लगा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के झूठ और प्रोपेगेंडा को देश की जनता समझ चुकी है और अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा का 400 दावा की हवा खुल गई है और जो छत्तीसगढ़ में 11 में 11 जीतने दम भर रहे थे उनको अब पसीना आने लग गया हैं। प्रदेश में जो बदलाव की लहर उठी है वो देश में भी दिख रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि संघ से जन्मजात जुड़े लोग भी अब सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं कि मोदी कुछ पूंजीपति के धन बल के दम पर अपना चेहरा चमकाने की राजनीति कर रहे है। भाजपा को किनारे करके दो लोग एक कंपनी की तरह बाकी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं। संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि उन्हें मोदी के इस कृत्य का विरोध करना चाहिए और भाजपा बचाने के लिए सामने आना चाहिए।



