छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस के साथ 03 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 22.04.2024 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत राजीव आवास गेट के सामने बीआरटी बस स्टैंड डीकेएस अस्पताल के पीछे कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने हाथ में कट्टा लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को भयभीत किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपियों को कट्टे के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियो को चिन्हांकित कर 03 आरोपियो एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियो की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया।

जिस पर सभी पांचो को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त* कर उनके विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 156/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार -1. फहीम खान पिता नईम खान उम्र 24 वर्ष निवासी शिवमंदिर के पीछे भोंदू का बाड़ा मौदहापारा रायपुर।

2. बादल पांदरे पिता मानसिंह पांदरे उम्र 24 वर्ष पता शास्त्री बाजार बांसटाल धोबी गली थाना गोलबाजार जिला रायपुर।

3. वसीम खान पिता वकील खान उम्र 26 वर्ष पता ब्लाक ग्राउण्ड फ्लोर राजीव आवास थाना गोलबाजार जिला रायपुर।

4 विधि से संघर्षरत 02 बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि संतोष सिंह, प्रआर अनुप मिश्रा थाना गोलबाजार से सउनि. राजेन्द्र धनगर तथा आर. शिवकुमार चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button