साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने कही बड़ी बात-समाज के प्रबल दावेदारो का टिकट काट कर भाजपा ने की गलती ,भुगतना पड़ेगा खामियाजा

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद।समाजिक कार्य में राजिम क्षेत्र पहुंचे टहल राम साहू ने मीडिया से खुल कर बातचीत की। उन्होंने कहा की मैने भाजपा संगठन से पूर्व की भांति दो सीट साहू समाज के लिए देने की अपील किया था,पर नही माने,राजिम सीट जीतते आ रहे साहू समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट दिया,इससे समाज में रोष है।आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में साहू समाज से तीन प्रत्याशी खड़े हैं मैं समाज के लिए समर्पित हु इसलिए मैं इन तीनो का काम करूंगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टहल राम ने मिडिया के माध्यम से अपने सामाजिक लोगो को समाज के प्रत्याशी का सपोर्ट करने की भी अपील किया है ।कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को लेकर कहा की वे समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं,समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे है।समाज उनका पुरा साथ देगी।

गुटबाजी बताने वालो को चेताया भी_
साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ ऐसे लोग अभी समाज में गुटबाजी लाने का प्रयास कर रहे हैं जो अपने जरूरत के समय समाज को अपना मान समाज के लिए समर्पित होना बताते थे।बोले की आने वाले समय में ऐसे मतलबियो को समाज सबक सिखायेगी।
महासमुंद में साहू समाज का वोट 2 लाख से ज्यादा_
जातिगत जनगणना के बाद साहू समाज ने ओबीसी वर्ग में सर्वाधिक संख्या दर्ज कराया है।महासमुंद लोकसभा के दो तिहाई हिस्से में इनकी 2 लाख से ज्यादा वोटर्स है।2024 के चुनाव के पूर्व लगातार 3 बार साहू समाज के प्रत्याशी भाजपा से जीत दर्ज कराने में सफल हुए थे।चंदूलाल साहू दो बार तो चुन्नी लाल साहु एक बार सांसद बन लोकसभा सीट को कांग्रेस के परंपरागत सीट होने का मिथ्या तोड़ा था।



