छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

Breaking News: टैंकर में आग लगने से फैक्ट्रियों में विस्फोट….भिलाई में इंडस्ट्रियल एरिया को कराया जा रहा खाली…..

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग के भिलाई के छावनी लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक केमिकल फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में विस्फोट हो रहे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया को खाली कराया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक एक केमिकल से भरा ट्रैंकर सिसकॉल यूनिट 2 एसीसी चौक के पास पहुंचा था। शाम 6 बजे के करीब अचानक वो एक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। तार में हुई स्पार्किंग के चलते टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में बदल गया। उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है।

सूचना मिलते ही छावनी और जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगभग डेढ़ घंटे देर वहां पहुंची। इससे आग टैंकर से बढ़कर उसके बगल से स्थित केमिकल फैक्ट्री में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग को देख टैंकर का ड्राइवर वहां से भाग गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग पहुंचने से वहां बड़े-बड़े विस्फोट हो रहे हैं। पुलिस ने कई किलोमीटर के एरिया को लोगों से खाली करा दिया है। खबर लिखे जाने तक कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button