छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

होली के दिन बस्तर में खूनी संघर्ष, अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

सच तक इंडिया रायपुर बीजापुर। सोमवार दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर किया हमला। हमले में 2 ग्रामीण की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप घायल। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा जहां तीसरे ग्रामीण कारम रमेश ने भी दम तोड़ दिया। जिन ग्रामीणों मौत हुई है, उनके नाम चन्द्रिया मोडियम(25), अशोक भंडारी(24) और कारम रमेश(25) बताई गई है। सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहने वाले है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो ग्रामीण युवक की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी मिली है, एक ग्रामीण युवक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला किया है। तीनों ग्रामीणों का शव बासागुड़ा थाना लाया गया है। जानकारी अनुसार इन ग्रामीणों का पोस्टमार्टम आवापल्ली में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button