छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

2 किलो 116 ग्राम गांजा के साथ आरोपी हिस्ट्रीशीटर अनिकेत यादव उर्फ शेरा गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर दिनांक 07.03.2024 को थाना गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत दाई कोरा भवन के सामने रोड के पास एक व्यक्ति अपने पास नायलॉन के थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिकेत यादव उर्फ शेरा पिता राजेश यादव उम्र 22 साल पता जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 2 किलो 116 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 96/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि आरोपी अनिकेत यादव उर्फ शेरा थाना मौदहापारा का हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा मारपीट, चाकूबाजी जैसे कुल 8 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी- अनिकेत यादव उर्फ शेरा पिता राजेश यादव उम्र 22 साल पता जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर

Related Articles

Back to top button