भिलाई में कई जगह रहेगा पानी और बिजली का संकट:132 केवी सब स्टेशन में मेंटिनेंस के चलते बिजली भी रहेगी गुल

सच तक इंडिया रायपुर 9 मार्च 2024 को भिलाई के कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही 9 मार्च की शाम और 10 मार्च की सुबह पूरे भिलाई निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार 9 मार्च शनिवार को 132/33 केवी सबस्टेशन रुआबांधा में मेंटिनेंस का कार्य किया जाना है। इसके चलते CSPDCL के नगर संभाग (पश्चिम) भिलाई के अंतर्गत आने वाले उपकेन्द्रों तथा उनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यदि मेंटिनेंस कार्य में अधिक समय लगा तो यह समय सीमा बढ़ भी सकती है।
33/11 के.व्ही. नेहरू नगर सबस्टेशन- भिलाई स्कैन, नेहरू नगर, मॉडल टाउन, त्रीवेणी नगर, मीलेनियम पार्क, हनुमान नगर, 33 के.व्ही. आऊटगोइंग उरला फीडर, 33 के.व्ही. आऊटगोइंग जुनवानी इंटरकनेक्ट फीडर
33/11 के.व्ही. रुआबांधा सबस्टेशन- इस्पात नगर, आशीष नगर, प्रगति नगर, अवधपुरी, मैत्री कुंज, गांधी नगर, स्काडा
33 के.व्ही. तालपुरी सबस्टेशन- फीडर-1, फीडर-2, फीडर-3, फीडर-4, फीडर-5, फीडर-6, रुआबांधा फीडर
33 के.व्ही. हुडको सबस्टेशन- पेट्रोल पंप, मिलन चौक, रेल्वे फीडर
33 के.व्ही. हिन्द नगर सबस्टेशन- सरस्वती कुंज, मौहारी, चर्च फीडर, रिसाली बस्ती, कृष्णा टॉकीज रोड, टंकी मरोदा
33 के.व्ही. उतई सबस्टेशन- नेवई, डुंडेरा, स्टेशन मरोदा
उच्च दाब कनेक्शन- फिल्टर प्लांट ओल्ड, फिल्टर प्लांट न्यू, चन्दुलाल चन्द्राकर हॉस्पिटल, ढिल्लन होटल, हाई-टेक हॉस्पिटल, मिततल हॉस्पिटल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, झरोखा पैलेस, होटल ग्रांड इम्पीरियल, चौहान आटोमोबाईल। भिलाई नगर पालिक निगम मुख्यालय भिलाई
इसके साथ ही भिलाई निगम अंतर्गत नेहरूनगर के विद्युत सबस्टेशन में भी आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण 9 मार्च की शाम को होने वाली पेयजल सप्लाई और 10 मार्च की सुबह होने वाली पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से सम्पूर्ण भिलाई निगम क्षेत्र मे प्रभावित रहेगी।