राडा द्वारा दृष्टिबाधित छात्रों के लिए स्कूल बस का वितरण एवं सीएसआर कार्यक्रम आयोजित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर, ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए दृष्टिबाधित छात्रों के लिए स्कूल बस का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम हीरापुर स्थित प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठम (Blind School) में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राडा के अध्यक्ष श्री रविंदर भसीन ने विद्यालय के अध्यक्ष श्री अनिल जी कुचेरिया को स्कूल बस की चाबी सौंपकर इस पहल को साकार किया। कार्यक्रम में राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल सहित अनिल अग्रवाल, शशांक शाह, मनीष राज सिंघानिया, विवेक गर्ग, अभिनव ऋषि, यशवंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव माध्यनिक, चिराग दोशी, बिष्णु अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राडा लेडीज़ विंग से श्रीमती तवांप्रीत भसीन एवं श्रीमती मीनू भसीन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की ओर से अध्यक्ष श्री अनिल जी कुचेरिया, सचिव डॉ. राकेश कामरान, कोषाध्यक्ष श्री संजीव हुदार, श्री आर. वाई. तिवारी एवं श्री महावीर पारख सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राडा के सदस्य बिष्णु अग्रवाल का जन्मदिवस भी विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे वातावरण भावनात्मक और आनंदमय बन गया।
विद्यालय के बच्चों ने राडा सदस्यों के लिए रामायण के गीत प्रस्तुत किए तथा कंप्यूटर पर बिना देखे अपनी अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सभी उपस्थितजन भावुक और प्रेरित हुए।
इस अवसर पर मनीष राज सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि राडा हमेशा समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ा रहेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यों में पूर्ण सहयोग करेगा। वहीं कैलाश खेमानी ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पूरे संस्थान को शुभकामनाएं दीं।



