छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

53 किलो गांजा के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। गांजा के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को पकड़ने में जिले की बोराई पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 53 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 10,60,000 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त 1 मारुती जेन कार, 2 मोबाईल एवं नगदी 1300 रुपये भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार आज थाना बोराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा प्रांत की तरफ से ओर मारुती जेन कार में मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए आ रहे हैं। सूचना पर बोराई चेक पोस्ट बेरियर में पुलिस ने संदेह के आधार पर कार की चेकिंग की। कार की तलाशी में पुलिस को 53 किलो गांजा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और कार सवार गांजा तस्कर तोषण विश्वकर्मा वार्ड नंबर 15 गाजन थाना रामपुर बधेलान जिला सतना (मप्र) और विजय कुमार विश्वकर्मा रतहरी थाना सिविल लाईन रीवा जिला रीवा (मप्र) को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 10,60,000 रूपये आंकी गई है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त 1 मारुती जेन कार, 2 मोबाईल एवं नगदी रकम 1300 रुपये भी जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button