15 अगस्त सीएम उद्धबोधन से रसोईया वेतन वृद्धि की शुभ घोषणा हो: नीलू ओगरे

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के केन्द्रीय पोषण योजना के सभी जिलों की महिला स्कूल रसोईया एक जुट होकर, अलग-अलग 20- 20 प्रतिनिधियो के टीम का गठन करके, छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रियों, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, राज भवन में राज्यपाल महोदय से मिलकर मोदी गारंटी के भाजपा घोषणा पत्र में किए गए रसोइयों से 50% वेतन वृद्धि के वादे को शीघ्र अति शीघ्र लागू करवाने के लिए, आगामी 15 अगस्त के सीएम भाषण से इस सौगात की घोषणा आग्रह निवेदन ज्ञापन पत्र सौपेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्ञात हो कि पड़ोस के मध्य प्रदेश में भी रसोइयों का मानदेय मोहन यादव जी की सरकार के द्वारा ₹1000 वृद्धि कर दी गई। रसोईयों को वेतन केंद्रीय अंशदान और राज्य के संयुक्त अंशदान से प्रदान किया जाता है। ऐसे में जब मध्य प्रदेश में ₹1000 मध्य प्रदेश शासन के द्वारा वृद्धि की जा सकती है उस स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में भी इस पर कोई कठिनाई दिखाई नहीं पड़ती है। मध्यप्रदेश में 1948 के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करने के पश्चात ही रसोइयों को इस वेतन वृद्धि का लाभ मिलना प्रारंभ हुआ।

ऐसे में रसोइयों का मनोबल बेहद बढ़ा हुआ है और उन्हें लग रह विष्णु देव साय जी की सरकार भी जल्द से जल्द रसोईयों को राज्य सरकार की तरफ से सौगात देगी। रसोईया प्रतिनिधि मंडल में विशेष रूप से नीलू ओगरे, शामिल आदी शामिल रहेंगे। मीना साहू धमतरी जिला अध्यक्ष दुर्गा सोनी धमतरी सचिव हसीना पटेल महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष एवं साथी गण



