छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

13 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी शेख ईमरान गिरफ्तार।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 01 पास में आरोपी को गांजा के साथ पकडा गया रंगे हाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,70,000/- रूपयें।

आरोपी गांजा को काटाभांजी (उडिसा) से नागपुर (महाराष्ट्र) लेकर जाना बताया है।

आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 587/24 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।  

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.07.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बस स्टैण्ड भाठागांव के पास एक व्यक्ति जो काला जींस व नीला रंग का फुल बांह टी-शर्ट पहना हुआ है उम्र लगभग 25-30 वर्ष का है महरून कलर के एक सूटकेस में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर विक्रय करने की फिराक में है की मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये अनुसार व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम शेख ईमरान पिता शेख हारून उम्र 28 साल सा0 खरबी बाबा ताज ले आउट हाकिब पान ठेला के पास थाना बाठोडा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे महरून कलर के रखे सूटकेस का तलाशी लिये जिसमें गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13.530 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,70,000/रु जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 587/24 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – शेख ईमरान पिता शेख हारून उम्र 28 साल सा0 खरबी बाबा ताज ले आउट हाकिब पान ठेला के पास थाना बाठोडा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)l*

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू, आरक्षक अश्वन साहू, अरूण ध्रुव, अश्वनी टंडन, विवेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button