छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

1 किलो 235 ग्राम गांजा के साथ आरोपी रत्नदीप खरे उर्फ सानू गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 09.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत जनता काॅलोनी कम्यूनिटी हाॅल के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने के फिराक में है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया, पूछताछ से अपना नाम रत्नदीप खरे उर्फ सानू पिता स्व. प्रदीप कुमार खरे उम्र 29 वर्ष निवासी मकान नं. 373 जनता काॅलोनी गुढियारी रायपुर का होना बताया। उनके पास रखे सफेद रंग की थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा होना पाया गया। आरोपी रत्नदीप खरे उर्फ सानू पिता स्व. प्रदीप कुमार खरे निवासी जनता काॅलोनी के कब्जे से 01 किलो 235 ग्राम गांजा किमती 25000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध.क्र. 278/2024 धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button